छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

नदी में गिरी चप्पल तो छात्र ने लगा दी पानी में छलांग, तलाश जारी

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी से अनोखा मामला समाने आया है, यहां शुक्रवार को खारंग नदी पर बने एनीकट से ग्यारहवीं की एक छात्र ने नदी में छलांग लगा दी, और गहरे पानी में डूब गया, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरु कर दी थी, लेकिन देर शाम तक छात्र को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह से छात्र की तलाश शुरु कर दी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां चोरहा देवरी के रहने वाले शरद शिकारी लखराम स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था, जो बीते कल यानी शुक्रवार की सुबह खारंग नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था, उसी दौरान उसका चप्पल नदी में गिर गया तभी चप्पल को निकालने छात्र भी नदी में कूद गया इस दौरान वह पानी के तेज बहाव बह गया और लापता हो गया, जिसकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि नदी में कूदने के बाद छात्र को आसपास के लोगों ने छात्र को कुछ देर तैरते देखा था, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव बह गया जिसकी पता तलाश की जा रही है, इधर मामले की सूचना मिलते ही परेशान परिजन और ग्रामीण एनीकट के पास पहुंचे गांव के लोगों ने और छात्र की तलाश शुरू कर दी, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बीते देर शाम तक छात्र के तलाश में जुटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!