छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

Rajnandgaon News : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया काम बंद, नहीं मिला है 3 माह का वेतन और 18 माह का ईपीएफ की राशि

राजनांदगांव। Rajnandgaon News : नगर निगम में पानी और बिजली व्यवस्था संभाल रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों ने 3 माह से वेतन नहीं मिलने और 18 माह से ईपीएफ की राशि ठेकेदार द्वारा रोके जाने के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। सुबह सभी कर्मचारी स्थानीय टांका घर में एकत्रित हुए और यहां से नगर निगम कार्यालय पहुंचकर बकाया वेतन देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

नगर निगम में जल और विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की, इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी सेवा राम साहू ने कहा कि ठेकेदार वैभव कोचर द्वारा उनके खाते में विगत 18 माह से ईपीएफ की राशि नहीं डाली गई है। वहीं विगत तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है सभी काम बंद कर हड़ताल पर रहेंगे।

जल और विद्युत विभाग में कार्यरत लगभग 70 कर्मचारी आज नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचकर अपनी हड़ताल शुरू कर दी। 3 माह से वेतन नहीं मिलने के चलते सभी कर्मचारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। अपने प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में कहा कि उन्हें अपने घर का खर्च चलाने कर्ज लेना पड़ रहा है। वहीं स्कूल में बच्चों की फीस भी नहीं दे पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!