कोरबाछत्तीसगढ़मुख्य खबर

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, बीमारी के चलते निधन

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, बीमारी के चलते निधन

कोरबा : छत्तीसगढ़ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया, उन्होंने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बता दें बनवारी लाल अग्रवाल भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के चाचा थे।

बनवारी लाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को कोरबा जिले के जपेली गांव में हुआ था। अग्रवाल कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। 1990-92 में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष चुने गए थे। छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में व्याख्याता भी रह चुके हैं।

2003 तक रहे विधानसभा उपाध्यक्ष

बनवारी लाल अग्रवाल 1996-97- में भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य बने। इसके बाद 2000 में वे सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे। वहीं 2001 में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए। 28 मार्च 2001 से 9 मार्च 2003 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर आसीन रहे।

नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!