मरार पटेल महासंघ की बैठक ,मंदिर समिति शिवरीनारायण में संपन्न,

मरार पटेल महासंघ की बैठक ,मंदिर समिति शिवरीनारायण में संपन्न,
प्रदेश भर से शामिल हुए सामाजिक बंधु,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा,
वीरेंद्र जायसवाल
जांजगीर चाम्पा – दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार स्थान राधा कृष्ण मंदिर शिवरिनारायण में मरार पटेल महासंघ कार्यकारिणी की काम काजी बैठक में श्री राधे कृष्णा जी एवं मरार पटेल समाज की आराध्य देवी माता शाकम्भरी जी की पूजा अर्चना के पश्चात बैठक उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया और फिर बिन्दूवार चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें मुख्य रुप से राजधानी रायपुर मुख्यालय में सामाजिक भवन, समाज की पंजीयन, बैंक में खाता खोलना , और सितंबर माह में भिलाई के महासंघ भवन का लोकार्पण व समाज के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य,नगर निगम ,नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद ,सरपंच ,पंच ,सहकारी समिति अध्यक्ष ,सदस्य सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिओ का सम्मेलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और जो एकीकरण में बचे हुए सभी मथुरा माली, फुल माली, मौर्य को महासंघ में शामिल करने के लिए एक समिति गठित किया जो मथुरा माली एवं फुल माली, मौर्य के सामाजिक पदाधिकारीयों की बैठक लेकर उनकी सामाजिक रीति रिवाज की जानकारी और उनकी राय सहमति के बाद महासंघ में शामिल करने के लिए विचार विमर्श किया जायेगा
इस बैठक में मुख्य रुप से माननीय यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री बरत राम पटेल जी, माननीय श्री राजेंद्र नायक जी प्रदेश संयोजक , श्री प्रेम लाल पटेल जी प्रदेश महासचिव, श्री गीता राम पटेल जी प्रदेश कोषाध्यक्ष ,श्री सुरेंद्र कुमार पटेल जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, श्री तेजराम पटेल जी प्रदेश सह कार्यकारी अध्यक्ष, श्री लोचन पटेल जी प्रदेश प्रवक्ता ,श्री दुर्गा प्रसाद पटेल जी प्रदेश संरक्षक ,श्री बम्हदेव पटेल जी प्रदेश प्रमुख सलाहकार, श्री लीलार सिंह पटेल जी प्रदेश सचिव, श्री कृष्ण कुमार पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ, श्री नागेश्वर पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, श्री रामेश्वर पटेल जी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ,श्री परमानंद पटेल जी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ,श्री राजेंद्र कुमार पटेल जी प्रदेश सलाहकार , डां भागचंद पटेल जी प्रदेश सह अंकेक्षक ,श्री राम कुमार पटेल जी प्रदेश सह सचिव, श्री कुंज राम पटेल जी प्रदेश संगठन सचिव, श्री पुरुषोत्तम पटेल जी, श्री घनश्याम पटेल जी, श्री कन्हैया पटेल जी, श्री नामदेव पटेल जी जिला अध्यक्ष, श्री पुनी राम पटेल जी, श्री परमानंद पटेल जी, श्री सपेद राम पटेल जी, श्रीमती राज कुमारी पटेल जी, श्री कांति कुमार पटेल जी, श्री कृष्ण कुमार पटेल गुरु जी, श्री उत्तम पटेल जी, श्री बसंत पटेल जी, श्री राजकुमार पटेल जी, श्री रमाकान्त पटेल जी अध्यक्ष भटगॉव राज, श्री शिव नारायण पटेल जी अध्यक्ष टुण्डरा राज, श्री राजेंद्र कुमार पटेल जी अध्यक्ष बिलाईगढ राज, श्री शेषनाथ पटेल जी अध्यक्ष कसडोल राज, डां गजेन्द्र पटेल जी अध्यक्ष गिरौदपुरी राज, श्री गणेश पटेल जी सह सचिव, श्री लक्ष्मी नारायण पटेल जी, श्री रामरतन पटेल जी, श्री शिव कुमार पटेल जी, श्री मुरली मनोहर पटेल जी, श्री रामप्रसाद पटेल जी, श्री रथराम पटेल जी, श्री संतोष मरार जी ,श्री ईश्वर पटेल जी, श्री नोखराम पटेल जी, श्री परस राम पटेल जी, श्री मोहन पटेल जी एवं अन्य स्वजातीय भाइयों की उपस्थिति में संपन्न हुई.