छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

Gudhiyari Dahi Handi : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी दही हांडी प्रतियोगिता आज, विजेता टीम को मिलेंगे साढ़े सात लाख रूपये, भजन गायक हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति

रायपुर। Gudhiyari Dahi Handi : छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी दही हांड़ी उत्सव का आयोजन आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान, श्री नगर रोड में शाम 4 बजे आयोजित किया जा रहा है, जिसके संयोजक बसंत अग्रवाल है, प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दही हांडी मैदान में विशाल दही हांडी का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री – विधायक के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

वहीं इस वर्ष इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है। इस बार प्रथम पुरस्कार की राशि 7 लाख 51 हजार रूपये रखी गई है, वहीँ महिलाओं के लिए प्रथम पुरस्कार 1 लाख 50 हजार रूपये रखा गया है। पिछले साल आयोजित इस दही हांडी कार्यक्रम में विजेता को साढ़े 5 लाख रुपए का इनाम दिया गया था। इस आयोजन में 25 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था। इस साल आयोजन समिति ने 2 लाख रुपए से अधिक इनाम की राशि बढ़ाई है। यानी विजेता टीम को साढ़े 7 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है।

संयोजन बसंत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से इस दही हांडी प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के टोली भी शामिल होंगे, विजेता टीम को 8 लाख की इनामी राशि दी जायेगी। यह प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि वाली प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत लाखों भक्तगण भी शामिल होंगे जिसको देखते हुए कड़ी सुरक्षा और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

भक्तगण के मनोरंजन के लिए विश्व विख्यात गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं। वहीं ओडिशा का घंटा बाजा और ग्रीस युक्त खंभा में प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा. वृंदावन के कलाकार कृष्ण लीला प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के आलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड, सहित कई अन्य राज्यों से आए कलाकारों के द्वारा भी विशेष झांकी निकली जाएगी। वहीं आम जनता के लिए एंट्री फ्री रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button