छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं जे पी पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया कृष्णजन्माष्टमी*

 

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं जे पी पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया कृष्णजन्माष्टमी

नगर भटगांव मे चौक चौराहो मे कृष्ण जन्माष्टमी मे हुये हुये कार्यक्रम

श्री कृष्ण, राधारानी, बलराम और सुदामा के रूप मे दिखे बच्चें

भटगांव/बिलाईगढ़ – आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नगर पंचायत भटगांव के विभिन्न मंदिरों एवं चौके चौराहो में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को धूम से मनाया गया. जहाँ 16 वर्षों से संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे भी कृष्ण जन्माष्टमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहाँ इवनिंग बैच के सभी बच्चें उपस्थित होकर कार्यक्रम का आंनद लिया. क्लास लेने के पश्चात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के संचालक के. पी. पटेल एवं सह संचालिका प्रमोदिनी पटेल के नेतृत्व मे कार्यक्रम को संचालन किया गया जहाँ बच्चें श्री कृष्ण का बालरूप राधारानी एवं बलराम के रूप मे दिखाई दिये और बच्चों ने कृष्ण बनकर मटकी भी फोड़ी. उपस्थित सभी लोगों ने श्री कृष्ण, राधारानी एवं बलराम का विधिवत पूजा अर्चना किये. कार्यक्रम के दौरान क्लास 6 के बच्ची हंसीका पटेल ने कान्हा सो जा रहा मे मनमोहक डांस भी किये. वहीं संचालक द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट और प्रसाद बांटकर कार्यक्रम का समापन किया.कार्यक्रम मे इवनिंग बैच के क्लास 1 से 10 वीं तक के अधिकांश बच्चें व टीचर उपस्थित होकर कार्यक्रम मे शामिल हुये.

जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटेकरी मे जन्माष्टमी के 2 दिन पूर्व हुये कई कार्यक्रम – 

जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटेकरी मे जन्माष्टमी के 2 दिन पूर्व ही कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. रविवार एवं पर्व पर छुट्टी होने के कारण स्कूल द्वारा दिनांक 24 अगस्त दिन शनिवार को ही कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया जहाँ स्कूल के सभी क्लास के बच्चे राधा, कृष्ण, सुदामा, बलराम एवं गोपिकाओं के मनमोहक गेटअप मे स्कूल पहुंचे हुये थे. पर्व पर स्कूल मे सामूहिक डांस, बच्चों के लिये कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित कई कार्यक्रम किये. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती बी. के. जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुये कहा कि इस प्रकार का आयोजन करने से बच्चों के एक्स्ट्रा टैलेंट विकसित होता हैँ जिससे बच्चों मे सर्वांगीण विकास होता है इसलिये जैसे जैसे पर्व आते है उसी प्रकार से स्कूल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

डायरेक्टर संतराम जायसवाल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बनाए गए विभिन्न झांकियों के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किए। कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी देखकर प्रफुल्लित हुये और भाव विभोर हुए।

जन्माष्टमी पर्व पर भटगांव नगर के विभिन्न स्थानों मे हुये कार्यक्रम –

नगर पंचायत भटगांव के विभिन्न स्थानों मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाया गया जहां कृष्णा चौक मेन रोड मे युवाओं द्वारा भव्य कार्यक्रम भी रखा गया, श्री कृष्ण, राधा रानी, सुदामा इत्यादि की झांकी भव्य रथ एवं डी जे बाजे के साथ निकाली गई. यह झांकी डीजे बाजे एवं कीर्तन के साथ पुरे नगर का भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल पंहुचा. वहीं नगर भ्रमण के दौरान बस स्टैंड, वार्ड 02 पार्षद शिला गुड्डा साहू के सामने, देवांगन मोहल्ला, हटरी चौक इत्यादि स्थानों की मटकी श्री कृष्ण और उनके साथियो द्वारा फोड़ी गई. प्रत्येक गली मोहल्लो मे भव्य रथ के साथ विराजमान श्री कृष्णा एवं राधारानी की झांकी का पूजा अर्चना करते हुये भव्य स्वागत किया गया. पूरा नगर कृष्ण के धुन मे झूमते गाते नाचते नज़र आये. वहीं नगर भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मोहल्ले के कन्याओ व महिलाओं द्वारा श्री राधा कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना किया गया और युवाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया. कार्यक्रम मे नगर के सैकड़ो श्रद्धालगण शामिल हुये.

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती बी. के. जायसवाल, वाईस प्रिंसिपल सरोज मैम , गायत्री साहू, चंद्र सुना सर, हेमीन केवट, विकास भारती, रश्मि देवांगन, राज कुमारी साहू ,मानस बारीक़,जयदेव साहू, अनीता पटेल एवं ओमेश्वरी साहू सहित सभी बच्चों व पालक का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!