छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह

स्कूल द्वारा नगर भटगांव मे चंद्रयान-3 की निकाली झांकी और रैली निकालकर किये भ्रमण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ! चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषणा अनुसार 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का प्रथम आयोजन किया गया। वहीं जिले के नगर पंचायत भटगांव मे संचालित करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल ने चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए एक विशेष रैली का आयोजन किया। इस रैली में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। रैली का शुभारंभ मौलीमाता चौक से हुआ जो राजापारा, खान मुहल्ला, बस स्टैंड , शीतला चौक, ब्राम्हण पारा और देवांगन मुहल्ला जैसे विभिन्न स्थानों से होते हुए गुजरी। इसमें छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन और इसरो की उपलब्धियों से जुड़े पोस्टर और बैनर हाथों में थामे, देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के प्रति गर्व का प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में नरेश चौहान (निर्देशक), प्रियंका चौहान(संचालिका ), एच.डी. महंत (वाइस निर्देशक ),रमेश चौहान (सचिव), मनो तिवारी (प्राचार्या )और रमेश विभार (प्रभारी प्राचार्य ) सहित पुरे स्टॉफ व सभी छात्र छात्राओं का इस रैली मे विशेष सहयोग रहा . रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। शिक्षकों ने रैली के दौरान छात्रों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों के महत्व के बारे में बताया, जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ा।

इस आयोजन ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धक किया बल्कि उन्हें गर्व के साथ अपने देश की उपलब्धियों को मनाने का अवसर भी प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button