प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे बसंत पर्व व जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
बसंत पर्व पर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के सुपुत्र मयंक पटेल का 7 वॉ जन्मदिवस मनाया

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे बसंत पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
बसंत पर्व पर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के सुपुत्र मयंक पटेल का 7 वॉ जन्मदिवस मनाया
3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन

भटगांव – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रतिष्ठित संस्थान प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे बसंत पर्व एवं इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल के सुपुत्र मयंक पटेल (प्रखर ) का 7 वॉ जन्मदिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जहाँ 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन हुआ. वहीँ पूरा परिवार तीर्थ यात्रा के वापसी एवं मयंक पटेल के 7 वें जन्मदिन पर 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व सत्यनारायण कथा का आयोजन करते हुए आज के पर्व को धूमधाम से मनाया. सत्य नारायण कथा व बसंत पर्व के कार्यक्रम को संगीतमय ढंग से गायत्री विधि से सम्पन्न किया गया.
श्रद्धालुओं को सभी तीर्थ से लाये हुए पवित्र नदियों के जल सिंचित कर स्नान कराया गया

हवन यज्ञ के दौरान सभी श्रद्धालुओं को सभी तीर्थ से लाये हुए पवित्र नदियों के जल सिंचित कर स्नान कराया गया.जहाँ काशी धाम से गंगा जल, प्रयागराज संगम स्थल का गंगाजल, हरिद्वार के गंगाजल, अयोध्या सरयु नदी का जल, चित्रकूट का हनुमान धारा का जल , मंदाकनी नदी का जल, गोदावरी नदी का जल एवं अमरकंटक से नर्मदा नदी, दूध धारा, कपिल धारा और छत्तीसगढ़ की गंगा महानदी के जल से शांति करते हुए सभी के ऊपर जल सिंचन कर महाकुम्भ का स्नान का अनुभव कराया गया और वहीँ कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज महाकुम्भ से लौट रहे नागा साधुओ को भोजन प्रसाद प्रदान कर आशीर्वाद लिया गया.
बसंत पर्व पर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के सुपुत्र मयंक पटेल का 7 वॉ जन्मदिवस मनाया


वहीँ शाम को जन्मदिवस पार्टी का आयोजन भी किया गया जहाँ सभी के उपस्थिति मे आतिशबाजी करते हुए मयंक पटेल द्वारा केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया. वहीँ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के क्लास 1 से 10 वीं तक के बच्चों द्वारा जन्मदिवस व बसंत पर्व पर एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति किया गया.कार्यक्रम मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के 60 से 70 बच्चे,गायत्री परिवार के सदस्य, , पटेल परिवार के सदस्य, लोटस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दूध नाथ जायसवाल सर , अकॉउंटेंट सालिक राम साहू सर, शिक्षक फडेद्र सिँह ठाकुर सर एवं CPN स्कूल के डायरेक्टर व प्रचार्य नरेश चौहान सर व स्टॉफ,मनोज कश्यप सर, मनोज साहू, लाला राम साहू सर, डॉ. कृपा राम साहू, शिक्षक कृष्णा साहू, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी धीवर, विजय साहू, पत्रकार साथी, समिति के सदस्य एवं मोहल्लेवासी सैकड़ो की संख्या मे गरिमामयी उपस्थिति देकर व कार्यक्रम मे हिस्सा लेते हुए मयंक पटेल (प्रखर) को अपना आशीर्वाद देते हुए माँ, गायत्री, गुरुदेव, माताजी एवं माँ सरस्वती, विष्णु भगवान एवं विभिन्न देवी देवताओ को आहुति प्रदान करके उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें किये.







