छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

मुख्यमंत्री निवास में आज होने वाला जनदर्शन स्थगित, इस लिंक से चेक करें अपने आवेदन की स्थिति

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार यानि आज 22 अगस्त को कुछ कारण से स्थगित कर दिया गया है।

पिछले हफ्ते सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर आई दो महिलाओं ने सीएम को राखी बांध दी। सीएम साय ने इन दोनों को ऐसा तोहफा दिया जिसे ये हमेशा याद रखेंगी। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।

जनदर्शन में समस्याओं को हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में बारी-बारी से एक-एक कर मिल रहे हैं और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री बड़े ही धैर्य के साथ समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!