छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय

JANJGIR CHAMPA NEWS:शिवरीनारायण पुलिस को मिली सफलता, नबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा । विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपहृत गुम बालक बालिकाओं का लगातार पतासाजी कर सकुशल बरामद किया जा रहा है।थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अपहृता नबालिक बालिका जो दिनांक 11.09.23 को सुबह स्कूल जा रही हु कहकर निकली थी जो वापस घर नही आने से उसके परिजनों के द्वारा आस-पास, रिस्तेदारों में पतासाजी किया किन्तु कही पता नही चला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण अपराध क्रमांक 386/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर के कब्जे से अपहृता नबालिक बालिका को दिनाक 20.08.2024 को बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से अपहृता का कथन कराया गया है।

आरोपी टिकेश उर्फ टिकेश्वर यादव निवासी ग्राम महकोली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाटापारा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!