छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

संस्कार सेना की बहनों ने समाज की सेवा में लगे पुलिस जवानों को राखी बांधकर की लंबी आयु की कामना

रायपुर। संस्कार सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर खम्हारडीह थाना टी आई सहित थाना के सभी पुलिस जवानों को संस्कार सेना की बहनों ने राखी बांधकर उनके लंबी आयु की कामना की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अश्विनी प्रभाकर, उपाध्यक्ष नंदनी ठाकुर , राधिका यादव सहित सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहे संस्थापक हरभजन जांगड़े ने बताया कि आज हम सुरक्षित हैं तो इसके पीछे पुलिस का भी बड़ा योगदान है हम अपने परिवार के साथ रहकर त्यौहार मना रहे होते हैं वहां पुलिस जवान अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं हमारा दायित्व हमारी बहनों के द्वारा इनको रक्षा सूत्र के रूप में रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधकर एक सराहनीय कार्य किया इसके लिए संस्कार सेना परिवार की इन बहनों को धन्यवाद साथ ही अन्य पदाधिकारी बहनों से भी निवेदन है इसी प्रकार अपने थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!