
उफनते नाले में बहा 3 साल का मासूम तेजस, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने घर जाकर दी श्रधांजलि
शोकाकुल साहू परिवार के घर जाकर विधायक लहरिया ने परिजनों से मिलकर बनाया ढाढस
बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र स्थित खम्हरिया गांव के साहू परिवार कार में झलमला के तुंगन नाले में बह गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार पानी के बहाव का अंदाज़ा नहीं लगा सका।कार तो अगले दिन मिल गई थी, लेकिन नन्हा तेजस का शव तीन दिन बाद शनिवार को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बाबुल की झाड़ियों में फ़सा हुआ मिला। मृतक तेजस, मोहनलाल उर्फ भोला साहू के पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है ।

रविवार को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उनके घर जाकर परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी । उनके साथ सीपत क्षेत्र के प्रमोद जायसवाल, अहमद मोमिन, राजू सूर्यवंशी, मोतीकिशोर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खम्हरिया पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र स्थित खम्हरिया गांव के साहू परिवार ग्राम उच्चभट्ठी के प्रसिद्ध शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त मोहनलाल साहू उर्फ भोला की वेगनआर कार क्रमांक CG11 MA 0663) परिवार सहित तुंगन नाले के पुल पर तेज बहाव में बह गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें मोहनलाल, उनकी पत्नी, भाई और 5 मासूम बच्चे शामिल थे। पुल पर पानी का बहाव इतना तेज था कि गाड़ी 150 फीट तक बहती चली गई। किसी तरह मोहनलाल सहित अन्य सदस्य किसी चमत्कार की तरह तैरकर बाहर निकले और 4 बच्चों को बचा लिया। लेकिन उनका तीन वर्षीय इकलौता बेटा तेजस साहू पानी की रौद्र लहरों मे बह गया।







