छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

जे. पी पब्लिक स्कूल बेलटीकरी मे धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जे. पी पब्लिक स्कूल बेलटीकरी मे धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलाईगढ़ – जे. पी पब्लिक स्कूल बेलटिकरी मे स्वतंत्रता दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया. जहाँ ध्वजारोहण स्कूल के डायरेक्टर संत राम जायसवाल के करकमलो से किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप मे रामाधार जायसवाल एवं दशरथ लाल साहू रहे. वहीं ध्वजारोहण के पश्चात स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने गीत, डांस एवं मनमोहक झांकीया भी प्रस्तुत किये.

डायरेक्टर संतराम जायसवाल ने स्कूल के सभी बच्चों एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहां की आज ही हमारा देश आजाद हुआ था. भारत देश को आजादी दिलाने वाले समस्त अमर शहीदों, वीर महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिससे आज हम स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं.इस पर्व को पुरे देश मे धूमधाम से मनाते हुये तिरंगा फहराया जाता है और 15 अगस्त आज के दिन और 26 जनवरी को देशभक्ति विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती बी. के. जायसवाल ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने मे पुरे स्टॉफ व बच्चों को को धन्यवाद ज्ञापित किये.

आज के कार्यक्रम मे स्कूल के वाईस प्रिंसिपल सरोज मैम , गायत्री साहू, चंद्र सुना सर, हेमीन केवट, विकास भारती, रश्मि देवांगन, राज कुमारी साहू ,मानस बारीक़,जयदेव साहू, अनीता पटेल एवं ओमेश्वरी साहू सहित स्कूल के समस्त बच्चे उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!