छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर में विभिन्न स्थानों मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

नगर में विभिन्न स्थानों मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

कई स्कूल द्वारा निकाली गई भव्य झांकी और रैली 

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव मे 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक शासकीय अर्ध शासकीय सरकारी संस्थाओं एवं नगर के चौंक चौराहों में शान से तिरंगा फहराया गया। नगर के मुख्य केन्द्र नगर पंचायत भटगांव के शासकीय कार्यालय नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया गया। नगर के व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश के हाथों तिरंगा फहराया गया. तहसील कार्यालय में तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

वहीं प्रेम भुवन प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश रघु द्वारा ध्वजारोहण किया गया. स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात रैली के साथ नगर भ्रमण किया गया. सहकारी केन्द्रीय बैंक में शाखा प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरण किया गया. नगर के प्रसिद्ध लोटस पब्लिक स्कूल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया. लोटस स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी के विभिन्न राज्यों के लोक कला संस्कृति की झांकी निकाली गई । इसी साथ साथ नगर के सांई मंदिर चौक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

नगर के लोक प्रिय शांभवी पब्लिक स्कूल, कैरियर पांइट नेशनल स्कूल, शीतला चौंक, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर,टैगोर शिशु निकेतन, सागर स्कूल, भटगांव के गांधी चौंक अलावा नगर के सभी शासकीय, अर्ध शासकीय एवं चौंक चौराहे में आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय तिंरगा फहराया गया.

नगर एवं क्षेत्र के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देर शाम तक चलता रहा. अधिकांश नगर के प्रतिष्ठित संस्थानों में नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमीत कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, लक्ष्मी साहू, पार्षद प्रतिनिधि संजू साहू,राजेश सिदार,जान मोहम्मद खां, ईश्वर केंवट,मजनू देवांगन, मुकेश सोनी दुष्यंत नवरंग, इंदिरा केसरवानी,नवीन वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव सुरेश रघु ,सुख बाई नारंग पार्षद प्रतिनिधि राजेश केसरवानी सहित सभी पार्षदगण और पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!