छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

Chhattisgarh Crime : शराबी पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

बिलासपुर। Chhattisgarh Crime : जिले में शराबी पति नें गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी है, पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली का है, जहाँ शराबी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसे चंद घंटों के अंदर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिंकी मैत्री का विवाह मई 2023 में ग्राम रालिया के प्रकाश मैत्री से हुआ था। शादी के बाद पति के रोज-रोज शराब सेवन करने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी दौरान हरेली त्योहार मनाने रिंकी अपने माइके ग्राम कुली आई हुई थी। जिसे ससुराल ग्राम रलिया ले जाने के लिए 4 दिन पहले उसका पति आया था। रिंकी के मायके ग्राम कुली में माता-पिता रहते थे, जो खेती बाड़ी का काम करते थे। गुरुवार को पिता बाजार गए हुए थे, रिंकी की मां घर पर थी। इसी दौरान रिंकी का पति प्रकाश मैत्री रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और पास में रखे टांगिया से रिंकी पर वार करना शुरू कर दिया।

हमला के बाद जब रिंकी आवाज लगाई, तब उसकी मां बाहर आई और बीच बचाव की। उसी वक्त रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे। जो आरोपी प्रकाश को पकड़कर मारने लगे, लेकिन वो किसी प्रकार से छोड़ाकर भाग निकला। परिजनों ने घर से 1 किलोमीटर बस्ती में रिंकी को कंधे से ले जाकर प्राइवेट गाड़ी के सहारे बलौदा के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सीपत पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुटी हुई थी। जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button