छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, TI और ASI की हालत गंभीर

विरेन्द्र जायसवाल जांजगीर-चांपा : प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ साथ जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी महफूज नहीं है।

ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आई है, यहां शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में TI और ASI घायल हो गए हैं। TI को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। यह पूरा मामला पामगढ़ के सेमरिया गांव का है। यहां SDOP के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने पहुंची थी।

इस दौरान जब पुलिस टीम एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर के वापस आ रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले TI ओमप्रकाश कुर्रे और ASI घायल हो गए। TI ओमप्रकाश कुर्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button