छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

शा. आर एन एम कालेज में मनाया गया दीक्षारंभ समारोह

शा. आर एन एम कालेज में मनाया गया दीक्षारंभ समारोह

मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुये छाया विधायक डॉ दिनेश लाल जांगड़े शिशु रोग विशेषज्ञ एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा

भटगांव – छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय राज महंत नयन दास महिलांग महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की छाया चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से किया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार शुक्ला द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न फेकल्टी और सुविधाओ के बारे में जानकारी दी गई। पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ विधान सभा के छाया विधायक डॉ दिनेश लाल जांगड़े शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के बारे में जानकारी दिया गया।

उन्होंने कहा की आप सभी अच्छे से अध्ययन कर संस्कारवान बने और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आई एस, आई पी एस बन कर अपने मां बाप,गुरुजन और राज्य का नाम रोशन करे । कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा की आप सभी अपने शिक्षक से जितना हो सके ज्ञान अर्जित करे । वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा पत्रकार रामदुलार साहू जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ ने कहा की आप सभी स्कूली शिक्षा से निकल कर महाविद्यालय में पहुंच गए हैं और आप सभी जीवन के नए दहलीज पर है देश के भविष्य है अतः आप सभी अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में नया कीर्ति मान स्थापित करे , और अपने देश का नाम रोशन करे ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छाया विधायक डॉ दिनेश लाल जांगड़े शिशु रोग विशेषज्ञ, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा एवम पार्षद लक्ष्मी साहू, जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवम पार्षद नवीन वैष्णव, जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ रामदुलार साहू, जिला महामंत्री भाजयुमो धीरज दीक्षित , पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष सुरेश रघु, रेशमा सोनवानी, रविंद्र सिंह बनाफर, सुरेश कुमार केशरवाणी ,देवेंद्र खूंटे, राम कृपाल पटेल जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोहमद नसीर , सेवा निवृत प्राचार्य पुनीराम कुर्रे , जितेंद्र नेताम , विक्रम कुर्रे , कला कर्ष, महाविद्यालय परिवार से प्राचार्य संतोष कुमार शुक्ला, सहायक ग्रेड दो सुरेंद्र यादव , क्लेश्वर सिंह , एवम प्राध्यापक गण, एवम प्रथम , द्वितीय , तृतीय वर्ष के छात्र छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ गिरीश शंकर वैष्णव ग्रंथ पाल द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!