

दुर्ग। दुर्ग जिले में गुरुवार को आमटी स्टॉप डैम में बाइक धोने गए दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। लगभग 18 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम की रेस्क्यू ऑपरेशन कर दोनांे के शव को खोज निकाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक नदी में बहे युवक का नाम चुम्मन ठाकुर (20) पिता सतन ठाकुर और मिथलेश सोनी (18) पिता विक्की सोनी था। दोनों अंडा के ही रहने वाले थे। चुम्मन, मिथलेश और उसके चार दोस्त अंडा से कुछ दूर विनायकपुर के पास शिवनाथ नदी में बने आमटी स्टॉप डैम की तरफ गए थे।

चुम्मन ने अपनी बाइक को धोने के लिए स्टॉप डैम में चढ़ाया। तभी शिवम और चुम्मन बाइक धोते बाइक के साथ नदी के तेज बहाव में बह गए। दोस्तांे और आसपास के लोगों ने अंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दोनों की लाश बरामद कर ली है।





