छत्तीसगढ़बीजापुर

5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें बरामद

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की पुलिस ने जवानों पर हमले, हवलदार और ग्रामीण की हत्या में शामिल पांच लाख के इनामी नक्सली को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य मीनू ऊर्फ मनोज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम था। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से डेटोनेटर बरामद किया है। जो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button