छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, बड़े नक्सली हमलों में था शामिल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां एक लाख के इनामी नक्सली सोड़ी देवा को सोमवार को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 फ़रवरी को हुए बड़े नक्सली हमले में शामिल था। इस संयुक्त कार्रवाई को ज़िला बल और कोबरा की 201 बटालियन ने की है।

बता दें कि 25 फ़रवरी को नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई थी। जिसके चलते 3 DRG शहीद हो गए थे। इस खबर की पुष्टी एसपी किरण चव्हाण ने की है। आपको बता दें कि नक्सली सोड़ी देवा सक्रिय सदस्य था। जिसपर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!