छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

Chhattisgarh Crime : नाबालिग को भगा ले गया फिर करता रहा दुष्कर्म, नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। Chhattisgarh Crime : जिले में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है, पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है जहाँ ग्राम मटिया मल्हार के रहने वाले आरोपी रोशन यादव ने एक नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि, आरोपी ने नाबालिग को झूठे झांसे मे लेकर अपने साथ हैदराबाद ले गया था और अपने साथ रखकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग को एक बेटी भी हुई है। बिलासपुर पुलिस को आरोपी के पास नाबालिग की होने की जानकारी मिली जिसके बाद आरोपी को पास्को एक्ट के तहत गिरफतार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!