छत्तीसगढ़

सर्विस राइफल से जवान ने खुद को मारी गोली

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के डोमीकला बेस कैंप में रविवार सुबह एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना औंधी थाना क्षेत्र की है। आरक्षक वेदराम (35 वर्ष) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

घटना का पता चलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ASP मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुपलेश पात्रे ने बताया कि डोमीकला बेस कैंप में आज सुबह लगभग 7 बजे के करीब आरक्षक वेदराम ने खुद के राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मृतक आरक्षक वेदराम शादीशुदा था। उसका परिवार राजनांदगांव में रहता है। मौके पर फिलहाल जिले के SP वाय. अक्षय कुमार, ASP पुपलेश पात्रे सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं।

मूल रूप से आरक्षक वेदराम बिलासपुर के कोटा का रहने वाला था। आरक्षक वेदराम राज 2020 से औंधी थाने में पदस्थ था। दो-तीन माह पहले ही उसकी पोस्टिंग डोमीकला कैंप में हुई थी। पुलिस ने आरक्षक वेदराम के परिवार को सूचना दे दी है। औंधी थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत के बाद ही खुदकुशी की वजहों का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!