कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा मे सम्मिलित नहीं करने के लिये भटगांव के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा मे सम्मिलित नहीं करने के लिये भटगांव के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
भटगांव – भारती जनता पार्टी नगर पंचायत भटगांव के कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमे कार्यकर्ताओ ने मांग किया है की नगर भटगांव व आस पास के कांग्रेस पार्टी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ को भाजपा में शामिल नहीं किया जाय ।

इस हेतु ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व एडरमेन तुलसी आदित्य , पार्षद राजेश सीदार, पूर्व पार्षद रमा पटेल , पूर्व पार्षद टम्मक सोनी , पूर्व एडरमैन राजू केशरवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज ठाकुर , पूर्व पार्षद राम लाल साहू राम कृपाल पटेल , रविंद्र सिंह बनाफर , सुरेश रघु , लीलाधर वैष्णव , पूर्व एल्डर मेन भीलेश्वर आदित्य , सरपंच हरिशंकर जयसवाल , आदि ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को भाजपा में शामिल नहीं करने की मांग जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के नाम से ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा को सौंपा गया है।












