

रायपुर। RAIPUR ACCIDENT BREAKING : राजधानी के आरंग में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां चपरीद में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11 बजे ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू अपने पत्नी उत्तरा बाई साहू और बेटी आरती साहू के साथ बाइक से देवरी जा रहे थे, तभी चपरीद के ही मेन रोड में तालाब के पास दस चक्का वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में उत्तरा साहू 50 वर्ष और आरती साहू 27 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक महेश साहू मामूली रूप से घायल है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

बता दें घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर शराब भट्ठी है, जिसके कारण आये दिन कई घटनाये होती रहती है, इसलिए सभी ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए शराब दुकान को बंद करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही CSP लंबोदर पटेल, आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह तथा नयाब तहसीलदार सृजल साहू घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइस देते हुए आश्वासन दिया, तब जा कर ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने शव को ले जाने दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।











