बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

मां ने ही रची थी मासूम नवजात की हत्या की साजिश, कुएं में फेंकी थी लाश

बिलासपुर। Chhattisgarh : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी में घर से गायब नवजात मासूम बच्ची की कुएं में लाश मिली थी. इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, 24 दिन की दुधमुंही बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने गायब होने की कहानी रची थी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि आरोपी महिला ने दो दिन पहले रात में बिस्तर से अपनी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद बच्ची का शव कुएं में मिला था. पुलिस हत्या का मामला दर्ज जांच में जुटी थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मासूम बच्ची की हत्या उनकी मां ने ही की थी.

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि तीसरी बेटी होने पर परिवार वालों के ताने से परेशान थी, इस वजह से उसने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!