मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे, बलौदाबाजार हिंसा पर कहा – सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है

रायपुर. भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे है ।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा पर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है, सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. सतनामी समाज को बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता है बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा. लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है. मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता. लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है। सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता।

सरकार जुल्म करना बंद कर दे-चंद्रशेखर आजाद

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे. सरकार अपने गिरेबान में झांककर देखें. घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं. सरकार का यह फेलियर है. सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई, लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई. सरकार को जवाब देना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!