
रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश ने अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट कर ली । तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडकता आ गई है
लागातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खील उठे हैं और वे अपने खेती के काम में जुट गए हैं। तापमान में आई गिरावट के चलते प्रदेश की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।शनिवार को पेंड्रा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।
जानें वजह
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा, गंगेटिक, पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर है। साथ ही एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के उपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।