मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित शिक्षक श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित शिक्षक श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अंलकरण शिक्षादूत पुरूकार 2023 से सम्मानित किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री धर्मेश साहू कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्री अनिकेत साहू एस.डी.एम. सारंगढ़, डॉ. बंसल डिप्टी कलेक्टर, श्रीं एस.एन. भगत जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री रेशम लाल कोशले बीईओ एवं बीआरसी श्री शोभाराम पटेल के. हाथो सम्मानित किया गया।

वर्तमान में शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा शा.प्रा. शाला विशालपुर में पदस्थ है। लक्ष्मी हरदिहा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया जा चुका है। लगातार विगत तीन वर्षों से ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता विजेता रही है। सन्- 2022-23 जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोतिगता विजेता एवं संभाग स्तरीय टी.एल.एम. प्रदर्शनी में विजेता के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन किया। श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा ने उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सदस्य माता श्रीमती रामबाई हरदिहा स्टाफ श्री श्याम तिवारी, प्रकाश नायक, एवं नमिता ईजारदार तथा मार्गदर्शक श्रीमती शोमा सिंह ठाकुर एबीईओ सारंगढ़ को दिया ।

इस भव्य अवसर पर माननीय पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, भुवन मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधि प्रकोष्ट छ.ग. श्री मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा अजेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शिव कुमारी चौहान, चंद्रिका सिह ठाकूर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा दूर्गा प्रताप सिंह विधान सभा संयोजक, टीकाराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिक संख्या के साथ विद्यार्थीगण सभी संकूल समन्वयक संकूल प्रार्चाय, व्याख्याता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button