सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ मे स्वच्छता मे ध्यान नहीं, स्वास्थ्य केंद्र में जगह जगह पानी से भरे हुए गड्ढे, बीमारी को दे रहा है न्योता


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ मे स्वच्छता मे ध्यान नहीं,
स्वास्थ्य केंद्र में जगह जगह पानी से भरे हुए गड्ढे, बीमारी को दे रहा है न्योता
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यहां बीमारियों को दूर भगाने वाले ही बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में जगह जगह पानी से भरे हुए गड्ढे नजर आ रही है,साथ ही साथ कूड़ा कचरा फैला हुआ है जो की हानिकारक हो सकती है जिसे छायाचित्र से अवलोकन किया जा सकता है।यह पानी रोड तरफ जाने से आसपास के लोगों मे बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है जबकि अभी बरसात का आरंभ के पहले यह स्थिति है तो बरसात के बाद क्या होगा इसकी कल्पना नहीं की जा सकती।
स्वास्थ केन्द्र का गंदा दूषित पानी नाली के द्वारा मुख्य सड़क पर आ रहा है, जिसके कारण जन जीवन के स्वास्थ पर असर पड़ेगा, दूषित पानी को नाली द्वारा जोड़ने से इस समस्या का हल हो सकता है। एक तरफ तो शासन प्रशासन स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें रही है स्वच्छता अभियान चला रही है लेकिन दूसरी ओर सारंगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र पर इसका कोई असर नही दिख रहा है. यह शासन के स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ा रही है। यदि इस तरफ शासन का ध्यान नही गया तो आने वाले समय में इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। बरसात आने पर अनेक प्रकार की बीमारी फैलने की संभावना बढ़ जायेगी। हमारे प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन शायद इसका प्रभाव सारंगढ़ स्वास्थ केन्द्र पर नहीं दिख रहा हैं बल्कि यहां अस्वच्छता का साम्राज्य फैला हुआ है।












