छत्तीसगढ़मुख्य खबररायगढ़

CG : जनमाष्टमी मेला देखने आए दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

CG : जनमाष्टमी मेला देखने आए दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनमाष्टमी मेला देखने आए दो बाइक की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे उसमें सवार 1 युवक की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपतरा तराईमाल का रहने वाला देवानंद महंत 19 साल अपने साथी श्रवण के साथ और बांजीनपाली का रहने वाला महेन्द्र घटकवार 27 साल अपने दोस्त रविकांत बेहरा के साथ मेला देखने के लिए रायगढ़ आए थे। रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज से दोनों बाइक सवार जा रहे थे कि दोनों की वाहनों में आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठी हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां तत्काल डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और देवानंद व श्रवण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज के बाद देवानंद की मौत हो गई।

वहीं महेन्द्र व उसके साथी रविकांत के पैर में गंभीर चोट पहुंची। उनके परिचितों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वाहन की जबरदस्त टक्कर से बाइक भी काफी मात्रा मंळे क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल घटना के बाद मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!