मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव सहित क्षेत्र मे हुआ झमाझम बारिस किसानो के चेहरे खिले, अब आएगी धान की खेती मे तेजी

भटगांव सहित क्षेत्र मे हुआ झमाझम बारिस

किसानो के चेहरे खिले, अब आएगी धान की खेती मे तेजी

उमस और गर्मी से अब मिलेगा निजात

एक बरसात मे भरे नाली और रोड किनारे लबालब, दुर्घटना होने की संभावना 

भटगांव – जिले के नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र मे आज शाम को झमाझम बारिस हुई. जहाँ एक बारिस से ही किसानो के चेहरे खिल उठे एवं अब धान की खेती मे तेजी आएगी. भटगांव व क्षेत्र मे अभी तक मात्र 20-30 प्रतिशत फसल लगाने का काम हुआ है अभी लगभग 70 प्रतिशत बाकि है. वहीं अब सभी लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिलेगा क्योंकि लाइट बंद होने और उमस के कारण क्षेत्र के लोग काफ़ी परेशान थे.

आज एक बारिस से बस स्टैंड से लेकर बिर्रा मोड़ तक सडक किनारे गड्ढों मे पानी भर गया है और नगर के कई जगहों पर नालियों की भी साफ सफाई नहीं होने से पानी सडक मे आ गया है जबकि बरसात के पूर्व नगर पंचायत को नालियों की सफाई करना जरुरी था एवं वहीं लोक निर्माण विभाग को भी भटगांव मेन रोड किनारे गड्डे को मिट्टी और क्रांकिट से मरम्मत करना था लेकिन ओ भी कार्य नहीं हो पाया है. वहीं भटगांव आने जाने वाले लोगों के लिये कहीं दुर्घटना का कारण न बने. इसके पहले भी रोड किनारे सूखे पेड़ को लेकर कोई भी अधिकारी अभी तक ध्यान नहीं दिये है जो लोगों के लिये कभी भी आफत बनी हुई है जिसके बारे मे प्रमुखता से खबर भी लगाई जा चुकी है लेकिन अधिकारियो की उदासीनता से कई कार्य अधूरे हैं जबकि कलेक्टर का साफ आदेश हैं कि बरसात के पहले सभी अधूरे और मरम्मत कार्य पूर्ण कर लें. अब इस खबर के बाद देखने वाली बात होगी कि किस विभाग के अधिकारी कितना ध्यान देते हैं कि फिर से गहरी निंद्रा मे सो जाते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!