कोरबामुख्य खबरलोकप्रिय

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, कहा “अभी मंजूर नहीं हुआ है इस्तीफा”

कोरबा | CG BREAKING: जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया है, और कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा की इच्छा जाहिर की है, अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की बैठक होगी, और वे विचार करेंगे. डिप्टी सीएम ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि अभी वार्डों का परिसीमन चल रहा है, फिर तय किया जाएगा, किस तरह से चुनाव होगा।

19 जून को बृजमोहन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

गौरतलब हो कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दो दिन पहले ही कैबिनेट बैठक में शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कैबिनेट बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय को अपना त्यागपत्र सौंपा. इस मौके पर मंत्रियों ने बृजमोहन अग्रवाल को विदा किया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बृजमोहन अग्रवाल को गले से लगाया।

17 जून को विधायक पद से दिया था इस्तीफा

इसके पहले बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा था. बता दें कि अग्रवाल रायपुर दक्षिण से नौवीं बार विधायक बने थे. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से मैदान में उतारा था. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को लगभग 6 लाख के मतों से हराया था. वह अपने निवास से पैदल ही विधानसभा अध्यक्ष के यहां इस्तीफा देने पहुंचे थे. उनके साथ अन्य विधायकगण जैसे अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत, पुरंदर मिश्रा और राजेश मूणत समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!