मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में छाया मातम

रायगढ़। CG SUICIDE NEWS : शहर के एक 18 वर्षीय युवक ने बीती शाम अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतरारोड थाना क्षेत्र के सोनियानगर निवासी दीपक मानिकपुरी पिता भगऊदास मानिकपुरी उम्र 18 वर्ष इलेक्ट्रानिक्स दुकान में काम करके अपनी मां और भाई-बहनों का खर्च चलाता था। ऐसे में रविवार शाम को जब उसकी मां किसी काम से बाहर गई तो उसने अपने भाई-बहनों को बाहर भेज कर कमरे में फांसी लगा लिया।

कुछ देर बाद जब परिजनों ने फंदे पारा लटकती युवक की लाश देखि तो उनके होस उड़ गए। घर में मातम सा छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाते हुए सोमवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि दीपक ने किन कारणों से खुदकुशी किया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में परिजनों और आसपास के लोगों से और भी पूंछताछ की जा रही है ताकि नवयुवक के एकाएक मन बदलने और ऐसा गंभीर कदम उठाने की गुत्थी सुलझ सके। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!