मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

जेईई एडवांस परीक्षा में रायपुर के रिदम ने हासिल किया देशभर में चौथा स्थान, भाग्यांश साहू 86वे रैंक पर, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। JEE Advanced 2024 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(IIT), मद्रास ने आज जेईई एडवांस्ड परीक्षा के रिजल्ट को घोषित कर दिया है। परिणाम को चेक करने के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। इस रिजल्ट में कुल 48,248 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है, जिसमें 7,964 फीमेल कैंडिडेट्स शामिल हैं। इस परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। वहीं फीमेल कैंडिडेट्स में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने टॉप किया है। वहीं जेईई एडवांस्ड एग्जाम में रायपुर के रहने वाले रिदम केडिया ने देशभर में चौथा रैंक हासिल किया है। रिदम ने कोटा राजस्थान से पढ़ाई की और वहीं से एग्जाम दिया है। रिदम ने परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।

वहीं राजधानी के ही भाग्यांश साहू ने देश में 86 वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले भाग्यांश साहू सेशन 2 एग्जाम 99.98 परसेंटाइल हासिल कर स्टेट टॉपर रहे। उनकी आल इंडिया रैंकिंग 321 थी। वहीं भाग्यांश का सेशन-1 में 99.95 परसेंटाइल आया था। कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए X पर लिखा कि, शाबाश बेटा। जेईई एडवांस परीक्षा में राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर हम सबको गौरवान्वित किया है। इस शानदार सफलता के लिए बेटे रिदम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

रायपुर आने पर होगा सम्मान

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने रिदम केडिया को बधाई देते हुए कहा कि, रायपुर आने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में कही यह बात

रिदम को कोडिंग में है काफी रुचि

रिदम ने बताया कि उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में हैं।

भाग्यांश ने बनाई थी सोशल मीडिया से दूरी

भाग्यांश साहू ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि एग्जाम होने के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा हूं। पढ़ाई के दौरान जब माइंड फ्रेश करना होता था तो मैं मेडिटेशन और चेस खेला करता था।

भाग्यांश साहू ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के साथ वे 10 घंटे अपनी पढाई को समय देते हैं। वह IIT मुंबई के सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। भाग्यांश के पिता सेन्ट्रल जीएसटी में अधिकारी है। उनकी माता सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

रिजल्ट के साथ आंसर-की भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही JEE एडवांस्ड के कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और उनके मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button