श्री गायत्री शक्ति पीठ बरमकेला मे जिला स्तरीय गोष्ठी सम्पन्न वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुये हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य चंद्रपुर मे बलीप्रथा को अतिशीघ्र बंद करने की तैयारी,


श्री गायत्री शक्ति पीठ बरमकेला मे जिला स्तरीय गोष्ठी सम्पन्न
वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुये हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य
चंद्रपुर मे बलीप्रथा को अतिशीघ्र बंद करने की तैयारी,
गायत्री परिवार के पूर्ण समर्थन के पश्चात शासन प्रशासन द्वारा अब होगा पूर्ण प्रतिबन्ध
चंद्रपुर मे 108 कुण्डीय या मिनी अश्वमेध यज्ञ करने का प्रस्ताव
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – श्री गायत्री शक्ति पीठ बरमकेला मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्तरीय गोष्ठी 6 जून को आयोजित किया गया. जहाँ जिले के अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिले व सभी ब्लॉक के सदस्य व परिजन गोष्ठी मे शामिल हुये. गोष्ठी मे गायत्री परिवार द्वारा कई विषयों मे चर्चा परिचर्चा करते हुये अंतिम रूप प्रदान किया गया. वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, बली प्रथा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, गृहे गृहे यज्ञ, 2026 मे परम वंदनीय माताजी माँ भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष हेतू प्रचार प्रसार, संगठन की मजबूती हेतू विस्तार इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया.

वहीं सभी जिला पदाधिकारीगण एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण, प्रज्ञा संस्थानों ट्रस्टी प्रमुख एक एक करके अपना विचार और 3 माह का प्रगति रिपोर्ट सबके सामने प्रस्तुत किये. वहीं जिला समन्वयक गोरा प्रसाद साहू ने मंच का संचालन करते हुये सभी परिजनों को जून जुलाई एवं अगस्त माह तक अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को कहा और विभिन्न विषयों पर समय निकालकर लोकहित मे कार्य करने को कहा.
वहीं श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव के संस्थापक बोधीराम साहू ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के भटगांव, धनसीर, सरायपाली इत्यादि स्थानों पर गुरुदेव के हाथों भूमिपूजन करने क़ी कहानी पूरी विस्तार से बताते हुये सभी परिजन को गुरुदेव के राहों मे चलने और उनके उद्देश्य को पूरा करने को कहा. कार्यक्रम के दौरान गायक व वादक डोल कुमार जायसवाल ने लागी रे लगन पर अपना गीत प्रस्तुत करते हुये सबका मन मोह लिया तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी गायत्री शक्ति व प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी, ब्लॉक समन्वयक इत्यादि ने एक के बाद एक अपना अपना विचार प्रस्तुत किये.
जिला मीडिया प्रभारी एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक समन्वयक के. पी. पटेल ने सभी परिजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकहित मे कार्य करने हेतू सप्ताह मे एक दिन जरुर समय निकाले और अपने जीवन मे साधना आराधना को स्थान देते हुये अपने परिवार के युवा साथियो एवं बहनो को जरुर जोड़े और गुरुदेव के सप्तक्रांति कार्यक्रम मे भाग लेने का अवसर प्रदान करें और आगे कहा कि जिले के प्रत्येक निजी और शासकीय स्कूल मे जाकर 1-2 घंटे का साप्ताहिक बाल संस्कार शाला एवं युवा संस्कार शाला का क्लास लगाएं तभी आज के बच्चों और युवाओं मे विचार परिवर्तन होगा और हमारे भटकते युवा साथी लोकहित और राष्ट्रहित मे कार्य करेंगे. अधिक से अधिक पौधा लगाएं और पर्यावरण को बचाएं.

वहीं कोसिर से तुलसी दीदी जी ने अपना विचार प्रगट करते हुये सभी परिजनों को 100 पौधे लगाने के कार्यक्रम मे आने का निमंत्रण दिये और लोगों को अपने आसपास और खाली स्थानों मे बहुत अधिक पौधा लगाकर बढ़ते तापमान को बचाने को कहा. आपको ज्ञात हो कि दीदी जी के प्रयासों से अभी तक 1000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके है जो आज पौधे वृक्ष बनकर तैयार हैं.
चंद्रपुर मे बलीप्रथा को अतिशीघ्र बंद करने की तैयारी –
वहीं चंद्रपुर मे हो रहें बली प्रथा को पूर्णरूप से बंद कराने हेतू, जांजगीर, रायगढ़ व सारंगढ़ जिले के गायत्री परिवार ने प्रमुख भूमिका निभाई है जिससे कई वर्षों के पश्चात वहां बली प्रथा बंद करने हेतू शासन प्रशासन का भी सख्त निर्देश मिल रहा है. अब अतिशीघ्र वहां पूर्णरूप से बलीप्रथा बंद हो जाएगी. इसके पश्चात् अन्य जिले के मे भी कई स्थानों पर अंधविश्वास के चलते देवी देवताओं के नाम पर जानवरो की बली दी जाती है उनको भी शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अतिशीघ्र बंद कराये जायेंगे जहाँ सारंगढ़ जिले के भटगांव से लगे देवसागर धाम मे चैत्र नवरात्रि पर होने वाले बलीप्रथा, बलौदाबाजार जिले के लव कुश के जन्म स्थली ग्राम तुरतरिया मे होने वाली बली प्रथा को भी अतिशीघ्र बंद कराया जायेगा.
आज के जिला स्तरीय गोष्ठी मे जिला एवं ब्लॉक सभी पदाधिकारीगण सहित जिले व ब्लॉक के सभी परिजन सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहें.








