कांकेरछत्तीसगढ़

बेटे ने लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर ले ली बाप की जान, साथ रखने की बात को लेकर करता था विवाद

कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले में एक बेटे ने अपने पिता की लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक अपने बड़े माता-पिता के यहां रहता था। इसी बात से अधेड़ को परेशानी थी। इस पर जब उसने विवाद किया, तब युवक ने उसकी जान ले ली। मामला आमबेड़ा थाना क्षेत्र के अर्रा गांव का है।

शनिवार शाम को सोनू यादव (52 वर्ष) अपनी भाभी के घर पहुंचा था। वहां उसके बेटे मुकेश यादव (28 वर्ष) को अपने साथ रखने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

बात ज्यादा बढ़ने पर उसके ही बेटे मुकेश यादव ने पास में रखे लकड़ी के पीढ़े से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में सोनू यादव को आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।

असल में सोनू यादव के भाई और भाभी की कोई संतान नही थी। इस वजह से सोनू यादव का बेटा मुकेश अपने बड़े माता पिता के साथ रहता था। इसी बात को लेकर सोनू यादव आय दिन अपनी भाभी से विवाद करता था। इस मामले में आमाबेड़ा के थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!