छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ रायपुर CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 7 जून को दस्तक दे सकता है मानसून

छत्तीसगढ़ | CG Weather News: नौतपा खत्म होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में लोगों को दोपहर की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में शाम का मौसम बदलने के बाद पारा लुढ़का है, लेकिन सुबह से शाम तक की धूप अब भी परेशान कर रही है। रायपुर और दुर्ग में सुबह से छाए बादल, समय बढ़ने के साथ ही गायब हो गए और तेज धूप चमकने लगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून आने के बाद ही राहत मिलेगी। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

दूसरी ओर मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button