मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

राधेश्याम राठिया की जीत की खुशी में झूमा शहर, जगह-जगह बांटे गए चाय, नाश्ता और मिठाइयां

रायगढ़। भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की जीत की खुशी में शहर के अलग-अलग दुकानदारों ने अपनी दुकान में सभी के लिए निशुल्क चाय नाश्ता और मिष्ठान का प्रबंध किया। जिसका शहर वासियों ने भरपूर लुफ्त उठाया। शहर के कारगिल चौक स्थित साजन चार्ट सेंटर में दोपहर 3 बजे से सभी राहगीरों के लिए निशुल्क चाट, गुझिया, गुपचुप इत्यादि की व्यवस्था की गई। इसके अलावा स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बगल स्थित जलाराम नमकीन और लाला होटल में नाश्ता, चाय सभी के लिए निशुल्क कर दिया। चर्चा के दौरान साजन महाराज ने कहा कि वह भाजपा की जीत में हमेशा अपनी दुकान में नाश्ता एक दिन के लिए फ्री करते हैं, चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव। उन्होंने कहा कि यदि चौथी बार भी भाजपा विजयी होती है तो उन्हें एक दिन निशुल्क सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श बताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!