
गुजरात। देश भर में सात चरणों में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में 11 बजे तक के रुझान से थोड़ी साफ होती तस्वीर दिख रही है। वहीं इन रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। 11 बजे तक एनडीए 300 सीटों के करीब और इंडिया गठबंधन 200 सीटों के आसपास बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को 5.50 लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया है।