जगदलपुरलोकप्रिय

स्कूटी सवार डॉक्टर दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, हालत गंभीर…

CG Accident News : स्कूटी सवार डॉक्टर दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, हालत गंभीर…

जगदलपुर। CG Accident News : आज सुबह शहर से लगभग 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी। इस घटना में पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें मेकाज में भर्ती किया गया है।

आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता 33 वर्ष और उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे, उसी वक्त जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से ठोकर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया। जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची। घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button