शिक्षक कर रहे समर कैंप में बच्चो को प्रोत्साहित


शिक्षक कर रहे समर कैंप में बच्चो को प्रोत्साहित
बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़/ शैलेंद्र देवांगन
बिलाईगढ़ । शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक बिलाईगढ़ के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों द्वारा समर कैंप का संचालन किया जा रहा है।इसी के तहत पीएलसी बिलाईगढ़ द्वारा ब्लॉक के कई स्कूलों मे भी समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ब्लॉक पीएलसी प्रमुख शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन द्वारा समर कैंप में उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है 

आज विकास खंड बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला चुरैला,प्राथमिक शाला डोकरीडीह, मिडिल स्कूल डोकरीडीह के समर कैंप मे बच्चों को पेन, स्केच पेन, कलर पेंसिल,ड्राइंग शीट देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा समर कैंप के बेहतर संचालन हेतु चुरेला प्रधानपाठक क्षमा साव व बच्चों को टिप्स दिए। प्रधानपाठक क्षमा साव ने बताया की वो पिछले तीन सालों से समर कैंप चला रही हैं किंतु आजतक किसी भी अधिकारी के द्वारा अवलोकन नही किया गया है। आज राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक समर कैंप में उपस्थित होकर हमे सुझाव मार्गदर्शन और बच्चो को शैक्षिक सामग्री दिए।








