

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। तिल्दा रेलवे स्टेशन में युवक का सिर-धड़ से अलग मिला है। बताया जा रहा है कि स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने से पहले युवक पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नितेश कुमार निषाद(24साल) के रूप में हुई है। नितेश गरियाबंद के फिंगेश्वर के परसदा का रहने वाला था। तिल्दा रेलवे स्टेशन में सिर-धड़ से अलग युवक का शव मिला, जिसे पीएम के लिए भेजा गया है। युवक की खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।










