छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का होगा आयोजन

सुहेला। बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वधान में गायत्री शक्ति पीठ सुहेला के कार्यकर्ताओं द्वारा गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के तहत विश्व कल्याण हेतु गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक समस्त विश्व में एक साथ एक समय पर घर घर में गायत्री हवन करने जिसमे गायत्री मंत्र 24 और महामृत्युंजय मंत्र की 5 आहुतियां देने की जानकारी दी गई है। यह कार्यक्रम 25 लाख घरों में गायत्री यज्ञ द्वारा संपन्न होगा। जिसमे गांव के प्रत्येक घरों में संपर्क कर, बैठक कर, लाउडस्पीकर से अनाउंस कराकर जानकारी दी जा रही है जिससे सभी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। मंदिरके मुख्य ट्रस्टी सुहेला के रोहित वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 2 लाख घरों में यज्ञ करने लक्ष्य रखा गया है सुहेला क्षेत्र में 32 गांव जिसमे 10000 घरों में यज्ञ होने का लक्ष्य है जो यज्ञ कर्मकांड विधि नही जानते वे अपने इष्टदेव के नाम से 5 आहुति या गायत्री मंत्र 5,11,21 की इच्छानुसार आहुति दे सकते है । यज्ञ हेतु आम, पिपल, बरगद की लकड़ी प्रयोग कर सकते हैं आहुति में गाय के शुद्ध घी का प्रयोग करे जिससे ऑक्सीजन का शुद्ध वातावरण तैयार हो , अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ती को गृहे गृहे यज्ञ उपासना के माध्यम से घर एवम गांव में शांति का वातावरण निर्मित होना , सात्विक विचारधारा का होना , निरोगी जीवन जीना, वातावरण परिष्कार के लिए यज्ञ करने हेतु आह्वान किया जा रहा है। ग्रामीणजनो गृहे गृहे यज्ञ अभियान को लेकर भारी उत्साह देखा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button