छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

Akshaya Tritiya 2024: हर्षोल्लास के साथ आज मनाया जा रहा गुड्डा-गुड़ियों का विवाह, जानिए अनोखी परंपरा

Akshaya Tritiya 2024: छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला कृषि संस्कृति और पारंपरिक पर्व अक्षय तृतीया यानि अक्ति त्योहार अंचल में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन कृषि जगत के लिए नए दिन आ जाने का अवसर होता है। जो हमारे संस्कृति में जीवन यापन के लिए बच्चों को खेती किसानी काम करने अनुभव प्राप्त होता है।

छत्तीसगढ़ का यह पर्व मांगलिक कार्य विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना गया है ।जिसमें माता पिता या अभिभावकों द्वारा किसी कारण वश अन्य मुहुर्त में अपनें बच्चों का विवाह नहीं कर पाते हैं वें साल के अंतिम मुहुर्त यानि इस दिन को शुभ अवसर में विवाह सम्पन्न कराते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस दिन शादी विवाह सम्पन्न कराने के लिए विशेष देव लग्न के लिए चर्चित मुहुर्त है जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल के गांव गांव में विवाह आदि कार्यक्रम होता है।और इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए गांव के बच्चे किशोर उम्र के बालक बालिकाएं बड़े ही जोश और उमंग के साथ पुतरा पुतरी का नाम रख कर विवाह करते हैं।जिससे उनके मंनोरंजन लोकरंजन के अलावा भावी जीवन में आने वाले विवाह के रीति रिवाज नेंग जोंग आदि के बारे में विशेष अनूभूति होता है।

पौराणिक महत्व है कि इस अक्षय तृतीया को भगवान परशु राम का जन्म हुआ था और भगवान श्री कृष्ण ने महराज युधिष्ठिर को अक्षय पात्र प्रदान किया था ।जिसके कारण इस उत्तम दिवस का नाम अक्षय तृतीया पड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!