मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मतदान दिवस पर कलेक्टर और एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों के व्यवस्था का जायजा लिया

*मतदान दिवस पर कलेक्टर और एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों के व्यवस्था का जायजा लिया*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 मई 2024/मतदान दिवस पर कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, एसपी श्री पुष्कर शर्मा, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान, एआरओ सह एसडीएम श्री वासु जैन ने सारंगढ़ शहरी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय मतदान केंद्र, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरपालिका मतदान केंद्र का अवलोकन किया। इसी प्रकार बरमकेला शहर के मतदान केन्द्र, ग्राम पंचायत डभरा, लोधिया और चांटीपाली के मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने दानसरा और कोसीर उप तहसील के मतदान केंद्र का अवलोकन किया।

बिलाईगढ़ क्षेत्र में कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, एसपी श्री पुष्कर शर्मा, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान ने सरसीवा, भटगांव, सलिहाघाट और कोदवा के मतदान केन्द्र का अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस दौरान सभी मतदान दल के कार्यों का अवलोकन किया। सभी दल कर्मी को उनके द्वारा मतदान किया गया कि नहीं पूछे। इसके साथ ही कलेक्टर ने सलिहा घाट के मितानिन को दवा को छांव में रखने की सलाह दी। इस प्रकार सुबह 7.30 से लेकर शाम 4.30 बजे तक पूरे जिले में मतदान व्यवस्था का जायजा कलेक्टर और एसपी की टीम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!