

रायपुर। RAIPUR SUICIDE NEWS : नवापारा के रहने एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान था, संभवतः इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया गया। घटना की सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत करेली चौकी का है।
मिली जानकारी के अनुसार, महानदी किनारे लगे ग्राम नवागांव के नर्सरी में मंगलवार तड़के सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह नहाने गए लोगों ने युवक का शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटके हुए देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है
घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नवापारा निवासी मोहन चक्रधारी पिता प्रेम चक्रधारी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक परिजनों ने बताया कि मोहन शराब का आदि था, जिसके चलते उसके पेट में बीमारी था। मृतक पेट दर्द से काफी परेशान था। मोहन पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका है, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिए। इस बार युवक फांसी लगाकर झूल गया। बताया जा रहा है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी है। फिलहाल पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।








