

दुर्ग। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रिंसिपल( principal) छात्राओं को अपने कैबिन में बुलाकर उनसे छेड़खानी करता था। पीड़ित छात्राओं की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
स्मृति नगर भिलाई( bhilai) में सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने षिक्षा अधिकारी दुर्ग को शिकायत भेजी थी। शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि स्कूल के प्रिंसिपल के आनंद के द्वारा छात्राओं को कैबिन में बुलाकर उनसे छेड़खानी करता है। इस शिकायत के बाद छात्राओं के परिजनों ने सुपेला थाना में भी प्रिंसिपल( principal) खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिये। पुलिस ने आज दोपहर कार्रवाई करते हुये प्रिंसिपल के आनंद को गिरफ्तार कर थाने लाये। आरोपी के खिलाफ थाने में 354 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय दुर्ग रिमाण्ड पर भेजा गया है।




