जांजगीर चाम्पामुख्य खबरलोकप्रिय
JANJGIR CHAMPA NEWS: पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही,09 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा । वीरेन्द्र जायसवाल । विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 26/04/2024 को आरोपी राजीव दास साकिन कमरीद थाना पामगढ़ के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 900/₹ रुपए को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 26.04.24 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।










