विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा 20 किसानों को शाकंभरी योजना के तहत सिंचाई पंप का वितरण किया गया।


बिलाईगढ़ / प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़/ शैलेंद्र देवांगन
बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा 20 किसानों को शाकंभरी योजना के तहत सिंचाई पंप का वितरण किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में 20 किसानों को सिंचाई पंप का वितरण किया गया ।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजयआनंद कुर्रे ने बताया कि किसानों के फसल को सुखे या अवर्षा की स्थिति में तालाब ,नाला एवं कुएं से पंप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकते हैं इसके लिए किसानों के पास आधा एकड़ कृषि भूमि होना आवश्यक है। श्री कुर्रे ने आगे बताया कि दो किसानों को दो एचपी का पेट्रोल पंप एवं 18 किसानों को डेढ़ एचपी का विद्युत पंप का वितरण अनुदान के तहत किया गया है जिनमें जगदीश ध्रुव ,ललित ,हरीचरण , जवाहीर ,जेठराम ,बाबूलाल ,संतराम ,संतोष ,गर्जन उदासीराम ,शोभित राम, श्याम सुंदर ,पंचराम ,घासीदास, अशोक ,गोपीनाथ ,विजयराम, दऊवा, रतन सिंह, दास राम, सहित बीस किसानों को सिंचाई पंप का वितरण किया गया।





शाकंभरी योजना से 20 किसानों को पंप वितरण किया गया




