मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

घर छोड़कर कमाने गया था परदेस, गाड़ी से गिरकर युवक की मौत

रायगढ़। विक्की पटेल । CG NEWS : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवक बोरवेल्स की गाड़ी में काम करने मुंबई गया था, जहां गाड़ी से गिरकर घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। चक्रधर नगर पुलिस सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूर्ण करके शव परिजनों के सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेडीमुड़ा रामपुर निवासी कौशिक भगत पिता दिलबोध भगत उम्र 27 वर्ष बोरवेल्स की गाड़ी में हेल्फरी का काम करता था। वह बोर खनन वाहन के साथ काम करने मुंबई गया था, जहां काम करने के दौरान बोर मशीन से नीचे उतरते समय 7 अप्रैल को गिर गया था। जिस कारण पीठ और सिर पर चोट आई थी। जिसका इलाज मुंबई के ही हाईलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में चल रहा था। जिसके बाद परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर शनिवार को रायगढ़ लाए थे। जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचने पर डाक्टर ने प्राथमिक जांच में ही कौशिक भगत को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की शाम 5 बजे कौशिक की मौत होने की सूचना परिजनों को दी गई तब रविवार को परिजनों की उपस्थिति में मृतक कौशिक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!